प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Date : 22-Nov-2022

 नई दिल्ली, 22 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख और पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि भारत दुःख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत दुःख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।”

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement