भाजपा ने पुण्यतिथि पर नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा ने पुण्यतिथि पर नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की

Date : 27-Feb-2024

 नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । कृतज्ञ राष्ट्र आज (मंगलवार) भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संबंध में भाजपा ने अपने एक्स हैंडल नानाजी का पुण्य स्मरण किया।

भाजपा ने लिखा, 'प्रबुद्ध राष्ट्रसेवक एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।' उल्लेखनीय है नानाजी को ग्रामीण भारत के शिल्पकार के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की।

भारतीय जनसंघ के कद्दावर नेता नानाजी देशमुख राज्यसभा के सदस्य भी रहे। नानाजी देशमुख का पूरा नाम चंडिकादास अमृतराव देशमुख था। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वावलंबन के क्षेत्र में अविस्मरणीय काम किया। उन्हें मरणोपरांत सरकार ने 2019 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया। नानाजी का जन्म 11 अक्टूबर, 1916 को कडोली में मराठी भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अनेक उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने 1950 में गोरखपुर में भारत का पहला सरस्वती शिशु मंदिर स्थापित किया। 27 फरवरी, 2010 में 93 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement