गढ़चिरौली में छह लाख की इनामी नक्सली महिला गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

गढ़चिरौली में छह लाख की इनामी नक्सली महिला गिरफ्तार

Date : 26-Feb-2024

मुंबई, 26 फरवरी । गढ़चिरौली जिले में छह लाख रुपये इनामी नक्सली महिला राजेश्वरी उर्फ कमला पडगा गोटा (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली महिला चार पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में शामिल थी। पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने राजेश्वरी उर्फ कमला पडगा गोटा की गिरफ्तारी के लिए छह लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। राजेश्वरी वर्ष 2006 में वह चेतना नाट्यमंच में सदस्य के रूप में शामिल हुई थी और माओवादी आंदोलन में सक्रिय हो गई। वर्ष 2010-11 में उसे चेतना नाटक मंच में डिप्टी कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया था। वर्ष 2016 में फरसेगढ़ बल में स्थानांतरित होकर वर्ष 2019 तक सदस्य के रूप में कार्य किया। वर्ष 2019 में उसे बीजापुर (छत्तीसगढ़) के एक वन क्षेत्र में पुलिस दल के साथ मुठभेड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2020 में जेल से छूटने के बाद अब तक टेलर टीम दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के तहत एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) के पद पर कार्यरत थीं।

गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के अनुसार पुलिस बल के प्रभावी अभियान के कारण में जनवरी 2022 से अब तक कुल 73 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने माओवादियों से हिंसक रास्ता छोडक़र आत्मसमर्पण कर सम्मानजनक जीवन जीने की अपील की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement