कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मंदिरों पर लगाएगी टैक्स, भाजपा बोली- हिंदू विरोधी है कांग्रेस | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मंदिरों पर लगाएगी टैक्स, भाजपा बोली- हिंदू विरोधी है कांग्रेस

Date : 22-Feb-2024

 नई दिल्ली, 22 फरवरी । कर्नाटक में मंदिरों पर 10 प्रतिशत कर लगाने के राज्य की कांग्रेस सरकार के फैसले की भाजपा ने आलोचना करते हुए उसको हिन्दू विरोधी बताया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का मंदिरों पर कर लगाने का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति का नया स्तर है। क्योंकि इस तरह का कर सिर्फ मंदिरों पर लगाया गया है, मस्जिद या चर्च पर इस तरह का कोई कर नहीं लगाया गया है। हम इसका विरोध करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को 'कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विधेयक पारित हो गया। इसमें हिंदू मंदिरों के राजस्व पर 10 फीसदी कर लगाने का प्रावधान किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement