रायपुर, 22 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद गृहमंत्री हेलीकाॅप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना हो गए।
