भारत ने गरीबी-भुखमरी से निपटने के लिए यूएन फंड को 10 लाख डॉलर दिए | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भारत ने गरीबी-भुखमरी से निपटने के लिए यूएन फंड को 10 लाख डॉलर दिए

Date : 20-Feb-2024

 न्यूयॉर्क, 20 फरवरी । भारत ने गरीबी और भूख से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में 10 लाख डॉलर का योगदान किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड के योगदान के रूप में संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय की निदेशक दीमा अल-खातिब को 10 लाख डॉलर का चेक सौंपा।

इंडिया एट यूएन एनवाई ने एक्स हैंडल पर इसका संक्षिप्त सचित्र विवरण साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भारत जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहता है। इस मौके पर रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता का ध्यान 'लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए विकास' पर था। उन्होंने कहा कि भारत गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड का समर्थन करता है। इस मदद से ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि इस फंड में हर साल भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका 10 लाख डॉलर का योगदान करते हैं। 2006 से अब तक इस फंड में भारत 1.8 करोड़ डॉलर से अधिक का दान दे चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement