काठमांडू विमानस्थल से एक किलो सोना के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

काठमांडू विमानस्थल से एक किलो सोना के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Date : 20-Feb-2024

 काठमांडू, 20 फरवरी। नेपाल पुलिस ने बीती रात को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक किलो सोने बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार काठमांडू के त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल पर यात्रियों की जांच के क्रम में दुबई से आए भारतीय नागरिक 35 वर्षीय शरीफ अहमद को गिरफ्तार किया गया है। अहमद के पास से एक किलो सोना बरामद किया गया है जिसको पिघलाकर अर्ध ठोस रूप में लाया गया था।

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी एसएसपी कृष्णहरि शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अहमद फ्लाई दुबई के विमान से बीती रात को काठमांडू आया था और आज ही भारत जाने की तैयारी में था। पकड़े गए व्यक्ति को कस्टम विभाग में भेज दिया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement