नेपाल में सोना तस्करी मामले में चार चीनी नागरिक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

नेपाल में सोना तस्करी मामले में चार चीनी नागरिक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Date : 16-Aug-2023

 नेपाल की राजधानी काठमांडू की एक अदालत ने एक क्विंटल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए चार चीनी नागरिकों को बुधवार को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।



केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने सोना तस्करी में संलिप्त चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया था। इस मामले में अब तक 10 चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी कुबेर कडायत ने बताया कि सोना तस्करी में गिरफ्तार चार चीनी नागरिकों में तीन पुरुष और एक महिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें काठमांडू की जिला अदालत में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है। सीआईबी के एक जांच अधिकारी ने बताया कि आज रिमांड पर लिए गए चीनी नागरिकों को पहले से पुलिस रिमांड पर चल रहे अन्य चीनी नागरिकों के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सोना तस्करी के मामले में पुलिस ने सबसे पहले एक चीनी नागरिक को एयरपोर्ट से चीन जाते समय गिरफ्तार किया था। उसके बयान के आधार पर चीनी मूल के एक वियतनामी और एक भारतीय पासपोर्टधारी नागरिक को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ दिन बाद ही दावा छिरिंग नाम के एक तिब्बती नागरिक को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले ही सीआईबी ने दो अन्य चीनी नागरिकों को एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया था जब वो चीन भागने की फिराक में थे। इन छह चीनी नागरिकों के बाद आज चार अन्य की गिरफ्तारी हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement