शेख माहेर अल- मुइकली के स्वास्थ्य में सुधार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

शेख माहेर अल- मुइकली के स्वास्थ्य में सुधार

Date : 13-Aug-2023

 रियाद, 13 अगस्त  सऊदी अरब के मक्का शहर की विशाल और ऐतिहासिक मस्जिद-अल-हरम के इमाम और खतीब शेख माहेर अल- मुइकली के स्वास्थ्य में अब सुधार है। वो शुक्रवार की नमाज के दौरान बीमार पड़ गए थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय टेलीविजन पर किया जा रहा था। यह जानकारी मस्जिद-अल-हरम और मस्जिद-एन-नबावी के धार्मिक मामलों के बयान के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेख माहेर अचानक रक्तचाप कम हो जाने से गिर गए थे। उनके अंगरक्षकों ने उन्हें संभाला और एक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। शनिवार को मक्का के प्रमुख धार्मिक नेता और अन्य अधिकारी शेख माहेर से उनके आवास मिलने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement