भारतीय नौसेना का अत्‍याधुनिक उन्‍नत हल्‍का हेलिकॉप्‍टर-ए एल एच श्रीलंका वायुसेना के कटुनायके बेस पहुंचा | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

International

भारतीय नौसेना का अत्‍याधुनिक उन्‍नत हल्‍का हेलिकॉप्‍टर-ए एल एच श्रीलंका वायुसेना के कटुनायके बेस पहुंचा

Date : 20-Oct-2023

 भारतीय नौसेना का अत्‍याधुनिक उन्‍नत हल्‍का हेलिकॉप्‍टर (ए एल एच) आज श्रीलंका वायुसेना के कटुनायके बेस पहुंच गया। इस हेलिकॉप्‍टर का इस्‍तेमाल श्रीलंका वायुसेना के पायलटों को नौसेना के पोत पर डैक-लैंडिंग में प्रशिक्षित करने में किया जाएगा। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य श्रीलंका वायुसेना के पायलटों को ए एल एच हेलिकॉप्‍टर के बारे में जानकारी देना और उन्हें सह-चालक के रूप में अनुभव प्रदान करना है। पायलटों को श्रीलंका नौसेना के पोत के डैक पर हेलिकॉप्‍टर उतारने का गहन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे पहले मार्च 2022 में भी ए एल एच हेलिकॉप्‍टर श्रीलंका भेजे गए थे और इन पर श्रीलंका वायुसेना के पायलटों को प्रशिक्षण दिया गया था। यह कार्यक्रम भारत की पडोसी प्रथम नीति  के तहत उसकी पडोसी देशों की क्षमता बढाने की प्रतिबद्धता को व्‍यक्‍त करता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से  दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढेगा तथा संयुक्‍त समुद्री अभियान चलाने में भी मदद मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement