आयुर्वेद का देवता धन्वंतरि को समर्पित धनतेरस | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

Editor's Choice

आयुर्वेद का देवता धन्वंतरि को समर्पित धनतेरस

Date : 29-Oct-2024

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि (माँ लक्ष्मी) का जन्म हुआ था। इसलिए इसे धनतेरस के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक माह (पूर्णिमान्त) की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इस वजह से इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी तिथि के नाम से ही जाना जाता है। इस अवसर पर लोग धनियाँ के बीज खरीद कर भी घर में रखते हैं। 

भगवान धन्वंतरि के अलावा इस दिन माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। धनतेरस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाने की प्रथा भी है।

प्रथा एवं परंपरा

धनतेरस के दिन चाँदी खरीदने की प्रथा है | इस दिन सोना-चांदी या नए बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है लोग चाँदी के बने बर्तन खरीदते हैं। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में सन्तोष रूपी धन का वास होता है। लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन घर के टूटे-फूटे बर्तनों के बदले तांबे, पीतल अथवा चांदी के नए बर्तन तथा आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। कुछ लोग नई झाड़ू खरीद कर उसका पूजन करना भी इस दिन शुभ मानते हैं।

आयुर्वेद

धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता और देवताओं का चिकित्सक माना गया है, इसलिए धनतेरस को चिकित्सकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय इसी दिन धन्वंतरि आयुर्वेद और अमृत लेकर प्रकट हुए थे। धन्वंतरि को ‘आरोग्य  का देवता’ माना जाता है और आरोग्य तथा दीर्घायु प्राप्त करने के लिए ही लोग इस दिन उनकी पूजा करते हैं।

भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य को ही सबसे बड़ा धन माना गया है और इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंश माना जाता है और इन्होंने ही संसार में चिकित्सा विज्ञान का प्रचार और प्रसार किया। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement