बिपरजॉय चक्रवात : मुंबई के जुहू चौपाटी में छह लोग डूबे, दो को बचाया गया, विमान सेवा भी प्रभावित | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

बिपरजॉय चक्रवात : मुंबई के जुहू चौपाटी में छह लोग डूबे, दो को बचाया गया, विमान सेवा भी प्रभावित

Date : 12-Jun-2023

 मुंबई, 12 जून । अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात की वजह से जहां तेज हवा चल रही है, वहीं समुद्र भी तुफानी हो गया है। इसी वजह से सोमवार को मुंबई की मशहूर जुहू चौपाटी में शाम साढ़े पांच बजे छह लोग समुद्र में डूब गए। इनमें से दो को स्थानीय नागरिकों की मदद से बचा लिया गया है लेकिन चार लोग अभी भी लापता हैं। इन चारों की खोजबीन के लिए नौसेना और फायर ब्रिगेड के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इधर, तेज हवा की वजह से आज मुंबई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें स्थगित कर दी गईं जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है।

 
 
 
अरब सागर में दो दिन से प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई समेत कोंकण तट पर लहरें उठ रही हैं। मुंबई नगर निगम ने चेतावनी दी है कि लोगों को चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई में समुद्र तटों पर जाने से बचना चाहिए लेकिन सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जुहू कोलीवाड़ा में कुछ युवक समुद्र की ओर गए थे। समुद्र में तूफान आने के कारण स्थानीय नागरिकों ने इन युवकों को समुद्र में उतरने की सलाह नहीं दी। बताया जा रहा है कि ये युवक स्थानीय लोगों की नजर से बचकर समुद्र उतर गए लेकिन जब इनमें से छह डूबने लगे तो स्थानीय नागरिकों ने दो को बचा लिया जबकि चार लोग देखते ही देखते लापता हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और नेवी के जवान मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को ढूंढने का काम जारी है

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement