राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत विभिन्न नेताओं ने बादल के निधन पर शोक जताया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत विभिन्न नेताओं ने बादल के निधन पर शोक जताया

Date : 26-Apr-2023

 नई दिल्ली, 26 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 95 वर्षीय बादल ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया- प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बादल के निधन को राष्ट्र के लिए भारी क्षति बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए इसे ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए, बल्कि देश के विकास में भी बहुमूल्य योगदान दिया। शोक जताने वालों में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रमुख हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement