नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई लेखक तारिक फतेह के निधन पर शोक जताया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शोक संदेश में कहा कि फतेह प्रसिद्ध विचारक, लेखक और टिप्पणीकार थे। मीडिया और साहित्य जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह अपने सिद्धांतों और विश्वासों के प्रति प्रतिबद्ध रहे और उनके साहस और दृढ़ विश्वास के लिए उनका सम्मान किया गया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं।
