राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस

Date : 24-Mar-2023

 नई दिल्ल्ली, 24 मार्च । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की कार्यवाही के बाद इस मामले पर यहां कांग्रेस मुख्यालय में बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कम से कम 40 वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

 
 
 
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मंथन कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी आगे की रणनीति पर विचार कर रही है। आज सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके आवास पर भी गई थीं। उसके बाद वह पार्टी मुख्यालय आई हैं।
 
आज कांग्रेस ने अपने बयान में लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने की इस कार्रवाई को सियासी करार दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी को सच कहने की सजा मिली है। वह जनता के मुद्दों को उठाने से साथ-साथ अडानी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग करते रहे थे, इसलिए मोदी सरकार ने उन्हें संसद से बेदखल करा दिया है।
 
गौरतलब है कि मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसी आधार पर शुक्रवार को राहुल को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement