भारतीय नववर्ष पर भारतीय दृष्टि विकसित करने के संकल्प को बल देंः अनुराग ठाकुर | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

भारतीय नववर्ष पर भारतीय दृष्टि विकसित करने के संकल्प को बल देंः अनुराग ठाकुर

Date : 22-Mar-2023

 नई दिल्ली, 22 मार्च  । केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज (बुधवार) सुबह संस्कार भारती के भारतीय नववर्ष उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर हम समाज में भारतीय दृष्टि विकसित करने के संकल्प को बल दें। स्वाधीनता के अमृतकाल में भारतवर्ष विश्व का नेतृत्व करे। पुनः विश्वगुरु बनें। यही हम सबका अभीष्ट है।

संस्कार भारती ने इस उत्सव का आयोजन भारतीय नूतन वर्ष विक्रम संवत् 2080 के अवसर पर किया। सुबह आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने यमुना नदी की पूजा कर सूर्य को अर्घ्य दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement