विपक्ष के बहिर्गमन के बीच ध्वनिमत से पारित हुआ उत्तराखंड का बजट | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

विपक्ष के बहिर्गमन के बीच ध्वनिमत से पारित हुआ उत्तराखंड का बजट

Date : 17-Mar-2023

सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 16 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा में पुष्करसिंह धामी सरकार द्वारा पेश 77407.08 करोड़ का बजट विपक्ष के बहिर्गमन के बीच गुरुवार देररात्रि ध्वनिमत से पारित हो गया। इसी के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र 13 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित था। बजट सत्र चार दिन चला।

गुरुवार को विधानसभा ने सरकार द्वारा पेश बजट को मंजूरी दी। संपूर्ण बजट से पूर्व सदन ने विभागीय मंत्रियों द्वारा पेश विभागावार मांगों को मंजूरी दी। विभागीय बजट के अनुसार निर्वाचन के लिए 81 करोड़ सत्तर लाख नब्बे हजार, वित्त, कर, नियोजन, सचिवालय तथा अन्य सेवाओं के अन्तर्गत चौदह हजार तीन सौ दो करोड़ सत्तानबे लाख छह हजार, आबकारी के अन्तर्गत इक्यासी करोड़ छब्बीस लाख एक हजार, सहकारिता के अन्तर्गत तीन सौ चौवालीस करोड़ अठरह लाख चौबीस हजार, शिक्षा, खेल एवं युवा कल्यान तथा संस्कृति के अन्तर्गत दस हजार चार सौ उनसठ करोड़ पचपन लाख तीस हजार, वन के अन्तर्गत एक हजार इक्यासी करोड़ अट्ठावन लाख सत्तासी हजार, जलापूर्ति, आवास एवं नगर विकास के अन्तर्गत दो हजार पांच सौ पच्चीस करोड़ उनहत्तर लाख ग्यारह हजार, कृषि कर्म एवं अनुसंधान के लिए एक हजार दो सौ चौरानवे करोड़ पन्द्रह हजार,पशुपालन सम्बन्धी कार्य के अन्तर्गत, छह सौ सत्रह करोड़ तैंतालीस लाख साठ हजार, श्रम एवं रोजगार के अन्तर्गत, पांच सौ बावन करोड़ छियासी लाख इक्यावन हजार, न्याय प्रशासन के अन्तर्गत छह सौ सोलह करोड़ सत्तावन लाख सत्तर हजार, राजस्व एवं सामान्य प्रशासन के अन्तर्गत तीन हजार एक सौ अस्सी करोड़ चौरासी लाख नवासी हजार, लोक सेवा आयोग के लिए उन्नीस करोड़ बयासी लाख एक हजार, पुलिस एवं जेल के अन्तर्गत दो हजार पांच सौ इकसठ करोड़ अठासी लाख नौ हजार, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के अन्तर्गत चार हजार दो सौ सत्रह करोड़ सत्तासी लाख बत्तीस हजार, सूचना के अन्तर्गत एक सौ चालीस करोड़ तैंतीस लाख उनसठ हजार, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत तीन हजार दो सौ बहत्तर करोड़ तिरपन लाख दो हजार, ऊर्जा के अन्तर्गत एक हजार दो सौ इक्यावन करोड़ तैंतीस लाख उनहत्तर हजार, लोक निर्माण कार्य के अन्तर्गत दो हजार सात सौ अस्सी करोड़ तिरपन लाख दस हजार, उद्योग के अन्तर्गत चार सौ इकसठ करोड़ इकतीस लाख तेरह हजार को सदन ने ध्वनिमत से स्वीकृति दे दी।

विभागीय बजट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्री ने उत्तराखंड विनियोग विधेयक पेश करते हुए उसपर सदन से मंजूरी का अनुरोध किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के प्रस्ताव पर सदन ने उत्तराखण्ड विनियोग विधेयक, 2023 को विपक्ष के बायकॉट के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसी के साथ सरकार द्वारा गत दिवस पेश किया गया 77407.08 करोड़ रुपये का बजट विपक्ष के शोर-शराबे और विरोध के बीच ध्वनिमत से पारित हो गया। सामान्य कामकाज सम्पन्न होने और सदन के पटल पर रखे गए विधेयकों को मंजूरी मिलने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement