नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति 16 मार्च, को भारत के स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा करेंगी और उसी दिन वह कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति 17 मार्च को कोल्लम में माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगी। उसी दिन, वह तिरुवनंतपुरम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी। नागरिक स्वागत समारोह में, राष्ट्रपति कुदुम्बश्री की 25वीं वर्षगांठ का भी उद्घाटन करेंगी। इसी कार्यक्रम में वह राज्य सरकार की दो अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति 18 मार्च को विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र जाएंगी। उसी शाम, वह कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 19 मार्च, को राष्ट्रपति कवारत्ती में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।
