भारत-सिंगापुर के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' जोधपुर में संपन्न | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

भारत-सिंगापुर के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' जोधपुर में संपन्न

Date : 15-Mar-2023

जयपुर, 14 मार्च (हि.स.)। सिंगापुर सेना और भारतीय सेना ने जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में छह से 13 मार्च तक आयोजित हुए युद्धाभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' के 13वें संस्करण में हिस्सा लिया।

अभ्यास श्रृंखला में पहली बार, दोनों सेनाओं ने एक कमांड पोस्ट अभ्यास में भाग लिया जिसमें बटालियन और ब्रिगेड स्तर की योजना बनाने वाले ऐलिमंट और कंप्यूटर वॉरगेमिंग शामिल थे। भारतीय सेना की ओर से आयोजित इस अभ्यास में 42वीं बटालियन, सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट और भारतीय सेना की आर्मर्ड ब्रिगेड के सैनिक शामिल थे।

इस संयुक्त युद्धाभ्यास ने उभरते हुए खतरों और उभरती प्रौद्योगिकियों में यंत्रीकृत युद्ध की आम समझ को बढ़ावा दिया तथा एक संयुक्त कमांड पोस्ट के माध्यम से नियंत्रित संयुक्त संचालन और सामरिक प्रक्रियाओं का उपयोग करके कंप्यूटर सिमुलेशन-आधारित वारगेम के माध्यम से अंतर-संचालनीयता विकसित की। दोनों टुकड़ियों ने न केवल एक-दूसरे के संचालन अभ्यास और प्रक्रिया के बारे में सीखा बल्कि आधुनिक युद्ध क्षेत्र में अपनाए जा रही योजनाओं और सर्वोत्तम प्रैक्टिस का भी आदान-प्रदान किया।

'बोल्ड कुरुक्षेत्र' सिंगापुर सेना और भारतीय सेना के बीच संयुक्त सेना प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत आयोजित किया गया। पहली बार 2005 में आयोजित, यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करता है और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाता है। दोनों रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच उच्च-स्तरीय यात्राओं, नीतिगत संवादों, पाठ्यक्रम और अन्य पेशेवर आदान-प्रदानों के माध्यम से नियमित रूप से संवाद भी करते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement