उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Date : 11-Mar-2023

 मुंबई, 10 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना शुक्रवार को मुंबई में राजभवन पहुंच कर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैश से मुलाकात की। इस मौके पर सतीश महाना ने राज्यपाल के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी उपस्थित थे। महाना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस समय महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, इसलिए महाना ने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष से सदन की कार्रवाई के बारे में विचार विमर्श किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement