फ्रांसीसी नौसेना के पोत कोच्चि दौरे पर, संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेंगे | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

फ्रांसीसी नौसेना के पोत कोच्चि दौरे पर, संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेंगे

Date : 08-Mar-2023

 नई दिल्ली, 08 मार्च । फ्रांसीसी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक पोत एफएस डिक्समुडे और युद्धपोत ला फेयेट इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। दोनों फ्रांसीसी पोत नौसेना के कोच्चि स्थित दक्षिण नौसेना कमान प्रशिक्षण कमान पहुंचे हैं। 10 मार्च तक भारत के दौरे पर रहने के दौरान युद्धपोतों पर सवार फ्रांस की नौसेना भारतीय सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेगी। फ्रांसीसी युद्धपोतों की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 
फ्रांसीसी नौसेना के युद्धपोत 06 मार्च को कोच्चि पहुंचे थे और 10 मार्च तक भारत दौरे पर हैं। यह यात्रा सर्कविगेशन मिशन, जीन डी'आर्क के हिस्से के रूप में की जा रही है। रियर एडमिरल इमैनुएल सालार्स (एलिंडियन), कैप्टन इमैनुएल मोकार्ड और लेफ्टिनेंट कमांडर जिसलेन डेलेप्लांक ने 06 मार्च को दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल जे सिंह से मुलाकात की। नौसैन्य अधिकारियों के बीच दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर बातचीत हुई।
 
वर्तमान यात्रा के दौरान फ्रांसीसी दल पेशेवर प्रशिक्षण संस्थानों और दक्षिणी नौसेना कमान के युद्धपोतों का दौरा कर रहा है। क्रॉस ट्रेनिंग विजिट, स्पोर्ट्स फिक्स्चर सहित पेशेवर व असैन्य विचार-विमर्श भी इस यात्रा के अन्य कुछ मुख्य आकर्षण हैं। युद्धपोतों पर सवार फ्रांस की नौसेना भारतीय सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेगी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को सशक्त करने के लिए भारत-फ्रांस नौसेना सहयोग इस दिशा में एक प्रमुख कार्यक्रम है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement