कर्नाटक में आआपा को झटका, भास्कर राव भाजपा में शामिल | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

कर्नाटक में आआपा को झटका, भास्कर राव भाजपा में शामिल

Date : 01-Mar-2023

 बेंगलुरु , 01 मार्च (हि.स.)। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त और कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (आआपा) प्रमुख चेहरा भास्कर राव बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने उन्हें सदस्यता प्रदान की। भास्कर राव के इस फैसले को आम आदमी पार्टी के लिए राज्य में बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद भास्कर राव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के दो मंत्री जेल में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं हैं। वह भारतीय जनता पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement