अमित शाह शुक्रवार शाम छह बजे रांची पहुंचेंगे | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

अमित शाह शुक्रवार शाम छह बजे रांची पहुंचेंगे

Date : 05-Jan-2023

 रांची, 5 जनवरी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल्हान की यात्रा पर आ रहे हैं। वे शुक्रवार शाम  झारखंड पहुंचेंगे। गृहमंत्री की इस झारखंड यात्रा को भाजपा का मिशन 2024 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री शाम छह बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे।

बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से वे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद सात जनवरी को शाह सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विधानसभा -लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। यहां से रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा के तीन महामंत्री और एक अध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। गृहमंत्री के चाईबासा आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा को बहुत ज्यादा समय नहीं मिला है, ऐसे में स्वागत को लेकर तैयारियां मिशन मोड में की जा रही है। चाईबासा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और बालमुकुंद सहाय कैंप कर रहे हैं। संभावना है कि आज बाबूलाल मरांडी भी चाईबासा पहुंचेंगे।

केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा लोकसभा चुनाव मिशन 2024 की तैयारियों में लगी हुई है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा की झारखंड में जैसी स्थिति हुई थी, उसे दुरूस्त करना इस यात्रा का उद्देश्य है। देशभर में भाजपा ने 160 सीटों को चुना है, जहां उसे फतह हासिल करनी है। इसमें झारखंड राज्य में कोल्हान प्रमंडल और राजमहल की सीट शामिल है। झारखंड में ये दो क्षेत्र हैं, जहां पिछले चुनाव में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं रही थी। झारखंड में भाजपा के तीन मुख्यमंत्री हुए, जिनमें से दो कोल्हान से ही आते हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में रघुवर दास और तत्कालीन प्रदेया अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को हार का सामना करना पड़ा था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement