केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहटी से अगरतला रवाना, शाह के विमान की गुवाहाटी में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहटी से अगरतला रवाना, शाह के विमान की गुवाहाटी में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Date : 05-Jan-2023

 -त्रिपुरा विस चुनाव के मद्देनजर भाजपा की जन विश्वास यात्रा को अमित शाह करेंगे रवाना

गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रवाना हो गए। बीती रात दिल्ली से त्रिपुरा जा रहे केंद्रीय गृहमंत्री के विमान की घने कोहरे की वजह से गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।
दिल्ली से त्रिपुरा जा रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा में हिस्सा लेने के लिए बीती रात दिल्ली से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला जा रहे थे। लेकिन, प्रतिकूल मौसम (घना कोहरा) की वजह से अमित शाह को लेकर जा रहे वायुसेना के विशेष विमान की बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी।
हवाई अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम सरकार के मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए पहुंचे। जहां से उन्हें होटल रेडिसन ब्लू होटल पहुंचाया गया। अमित शाह ने रेडिसन ब्लू होटल में रात बितायी।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा द्वारा दो इलाकों से जन विश्वास नामक राज्यव्यापी यात्राएं आयोजित की गयी हैं। जिसका शुभारंभ करने के लिए अमित शाह त्रिपुरा गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement