भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- देश द्रोहियों को बचाने में जुटी है कांग्रेस | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- देश द्रोहियों को बचाने में जुटी है कांग्रेस

Date : 07-Mar-2024

नई दिल्ली, 07 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत होता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष गद्दारी के साथ मक्कारी भी कर रहा है। कर्नाटक में राज्य सभा चुनाव परिणाम आते ही विधान सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि गद्दारी देश से करोगे तो कहां जाओगे? यह भारत के नागरिकों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों के साथ है और उसे बचाने में जुटी है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सांसद नासीर हुसैन जीते तो विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए । उस समय नासीर हुसैन खुद वहां उपस्थित थे। गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गद्दारी और मक्कारी सामने आती है। विधान सभा जैसे पवित्र स्थान पर यह नारा लगाया जा रहा है। यह हर भारतीय का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी अपनी गलती मानने की बजाय भाजपा पर ही आरोप लगा रही है। उनके मुताबिक ऐसा हुआ ही नहीं। भाजपा ने जब यह मुद्दा उठाया तो सबसे पहले कहा गया कि ऐसा हुआ ही नहीं। दवाब में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक की तस्वीरें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं के साथ हैं। सबसे खास बात है कि कर्नाटक के गृहमंत्री ने नारे वाली घटना से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी जवाब देने से भी कतरा रही है। भाजपा का संकल्प भारत को मजबूत बनाना है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी के नेता आतंकियों और देशद्रोहियों के साथ सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement