भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में सोमालिया के समुद्री लुटेरों से 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में सोमालिया के समुद्री लुटेरों से 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया

Date : 31-Jan-2024

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने अरब सागर में सशस्त्र सोमाली समुद्री डाकुओं से चालक दल के 19 सदस्यों और एक जहाज को बचाने के लिए दूसरा सफल अभियान चलाया।


भारतीय नौसेना के अनुसार आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल नईमी' पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया। नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज और 19 पाकिस्तानी नागरिकों को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया है।


यह ऑपरेशन पिछले रविवार को आईएनएस सुमित्रा द्वारा ईरानी ध्वज वाले एफवी 'ईमान' को सोमाली समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचाने के बाद चलाया गया था। नौसेना ने कहा कि अपहृत जहाजों को कोच्चि से लगभग 850 समुद्री मील दूर दक्षिणी अरब सागर में बचाया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement