राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी साबित होगा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी साबित होगा

Date : 26-Jan-2024

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को अपने संबोधन में कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान दुनिया को वैश्विक पर्यावरण संकट से बाहर निकलने का मार्ग खोजने में सहायता कर सकता है।उन्होंने भारत के ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को प्रोत्साहन देने और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में नेतृत्व करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी साबित होगा। आर्थिक विकास पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विकास दर बढ़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर्थिक विकास में भारत का यह असाधारण प्रदर्शन वर्ष 2024 और उसके बाद भी जारी रहेगा।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर एक भव्य और दिव्य स्थान है। यह मंदिर लोगों की आस्था और न्यायिक प्रक्रिया में दृढ विश्वास की अभिव्यक्ति है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement