झांसी किले से दिल्ली तक नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारंभ | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

झांसी किले से दिल्ली तक नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारंभ

Date : 17-Jan-2024

 झांसी, 17 जनवरी । उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले से नई दिल्ली तक बुधवार को नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस दौड़ को 31 आर्म्ड कमांड के जेसीओ मेजर एमके माथुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

शुभारंभ के मौके पर एमके माथुर ने कहा कि यह नारी शक्ति वंदन दौड़ नारी शक्ति को समर्पित है, जो महिलाओं में उत्साह व आत्मविश्वास का संचार करेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित वीर नारियों में रक्षपाल कौर और संतोष कुमारी का सम्मान जेसीओ मेजर एमके माथुर ने शॉल देकर किया।

दौड़ में शामिल महिलाओं का यह काफिला प्रतिदिन करीब 80 किलोमीटर चलेगा और छठवें दिन दिल्ली पहुंचेगा। झांसी और दिल्ली के बीच की दूरी करीब 470 किलोमीटर है। इसका नेतृत्व एनसीसी के उत्तराखंड निदेशालय की मेजर शशि मेहता कर रही हैं। इसमें मेजर शशि मेहता के साथ एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स भी शामिल रहेंगी। यह दौड़ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी एक प्रयास है। यह नारी शक्ति वंदन दौड़ झांसी से ग्वालियर, आगरा और मथुरा होते हुए नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड पर समाप्त होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement