राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दीफू में कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दीफू में कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी

Date : 17-Jan-2024

 राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज असम के कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय के निकट तारालांग्सो में कार्बी युवा महोत्‍सव के स्‍वर्ण जयंती महोत्‍सव में शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के तीन दिन के दौरे पर हैं। मेघालय के दो दिन के दौरे के बाद वे आज असम पहुंच रही हैं।

 

असम के राज्‍यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्‍यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्‍वा सरमा भी समारोह में शामिल होंगे। राष्‍ट्रपति के आगमन को देखते हुए कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन ने कार्बी पीपल्स हॉल के पूरे परिसर को ड्रोन मुक्‍त क्षेत्र घोषित किया है।

 

कार्बी युवा महोत्‍सव पूर्वोत्‍तर भारत का प्राचीनतम और सबसे बडा सांस्‍कृतिक उत्‍सव है। इसे कार्बी आंगलोंग स्‍वायत्‍त परिषद द्वारा प्रशासित क्षेत्र के निवासी मुख्य रूप से कार्बी और अन्‍य जातीय समुदाय मनाते हैं।

 

महोत्‍सव की स्वर्ण जयंती को देखते हुए इस वार्षिक आयोजन की अवधि सामान्‍य पांच दिन से बढ़ाकर आठ दिन कर दी गई है। 12 जनवरी से आरंभ इस महोत्‍सव का उद्देश्य कार्बी समुदाय की गतिशील संस्कृति और विरासत को दर्शाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement