मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की। | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की।

Date : 16-Jan-2024

 उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर जारी रह सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान एक दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में रात तथा सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement