इतिहास के पन्नों में 15 जनवरीः विकिपीडिया को दीजिए जन्मदिन की बधाई | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

इतिहास के पन्नों में 15 जनवरीः विकिपीडिया को दीजिए जन्मदिन की बधाई

Date : 14-Jan-2024

 देश-दुनिया के इतिहास में 15 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख खोजी लोगों और विकिपीडिया के लिए बेहद अहम है। दरअसल लोगों के सर्च रिजल्ट का अहम हिस्सा बन चुके विकिपीडिया का जन्म इसी तारीख को हुआ था। अगर लोग गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं, तो अधिकतर विकिपीडिया का पेज ही सबसे ऊपर आता है। विकिपीडिया को 15 जनवरी, 2001 को जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने अंग्रेजी भाषा में शुरू किया था। विकिपीडिया को इस सोच के साथ शुरू किया गया कि कोई भी व्यक्ति इसे एडिट कर सके। टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसे तरीके से इकट्ठा की गई जानकारी को क्राउड सोर्सिंग कहा जाता है।

विकिपीडिया को अब 300 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। 2003 में विकिपीडिया को हिंदी में लॉन्च किया गया। विकिपीडिया में करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल मौजूद हैं और हर महीने दो अरब से ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया पेज पर आते हैं। विकिपीडिया शुरू करने से पहले जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने न्यूपीडिया नाम से इन्साइक्लोपीडिया लॉन्च किया था। इसमें एक्सपर्ट आर्टिकल लिखा करते थे और रिव्यू होने के बाद ही उसे पब्लिश किया जाता था। बाद में जब विकिपीडिया लॉन्च किया गया, तब उसमें हर यूजर को एडिटिंग की इजाजत नहीं थी, लेकिन कुछ महीनों बाद इसमें सभी यूजर को एडिटिंग की इजाजत मिल गई।

विकिपीडिया के क्रिएटर्स ने इसे कुछ इस तरह बनाया है कि कोई भी व्यक्ति इसमें कंटेंट को एडिट कर सकता है। यानी, अगर कोई व्यक्ति चाहे तो विकिपीडिया पेज पर मौजूद किसी भी जानकारी में बदलाव कर सकता है। इसे लेकर विकिपीडिया की आलोचना भी होती रही है और कई बार इसी वजह से इसे जानकारी का भरोसेमंद सोर्स भी नहीं माना जाता है।विकिपीडिया टीम लगातार इस प्रक्रिया में सुधार कर रही है। वह न केवल अपने पेज पर हर ताजा जानकारी तुरंत अपडेट करती है, बल्कि अगर किसी ने जानबूझकर तथ्यों से छेड़छाड़ करते हुए पेज को एडिट किया है, तो विकिपीडिया टीम उस गलती को भी जल्दी ही सुधार देती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement