उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना

Date : 13-Jan-2024

 नई दिल्ली, 13 जनवरी । उत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों तथा बिहार में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक ठंडे से गंभीर ठंडे दिन होने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है। कोहरे को लेकर उत्तर भारत में नारंगी रंग की चेतावनी जारी की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement