आज सुबह दिल्ली कल से भी ज्यादा रही सर्द, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

आज सुबह दिल्ली कल से भी ज्यादा रही सर्द, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Date : 13-Jan-2024

 नई दिल्ली, 13 जनवरी । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ही नहीं एनसीआर के लोग भी ठंड से बेहाल हैं। आज (शनिवार) सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल यह 3.9 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को दिल्ली ने ठंड का पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह एक्स पर आंकड़ा जारी किया है।

विभाग के अनुसार, शनिवार को दर्ज किया गया तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इस तरह आज की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। शनिवार सुबह दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाके कोहरे की गिरफ्त में रहे। कई इलाकों में दृश्यता शून्य और कुछ जगह दस मीटर तक दर्ज की गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement