भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास मिलन 24 विशाखापत्तनम में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। इससे पहले इस अभ्यास का 11वां संस्करण 2022 में पूर्वी नौसेना कमान के तहत विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था। मिलन एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है जो 1995 में भारत की 'पूर्व की ओर देखो नीति' के अनुरूप चार देशों इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हुआ था।
मिलन प्रशांत महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।
