भगवान राम के बारे में विवादित बयान देने पर राकांपा नेता जीतेंद्र आव्हाड के विरुद्ध मामला दर्ज | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भगवान राम के बारे में विवादित बयान देने पर राकांपा नेता जीतेंद्र आव्हाड के विरुद्ध मामला दर्ज

Date : 05-Jan-2024

 मुंबई, 05 जनवरी । भगवान श्रीराम के बारे में विवादित बयान देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जीतेंद्र आव्हाड के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत पुणे के राकांपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने पुणे के विश्राम बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।



धीरज घाटे ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि जीतेंद्र आव्हाड की ओर से भगवान राम के बारे में विवादित बयान देने से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसी वजह से आज उन्होंने आव्हाड के खिलाफ विश्राम बाग पुलिस में धारा 295 के तहत मामला दर्ज करवाया है।



जीतेंद्र आव्हाड ने अहमदनगर के शिरडी में राकांपा पदाधिकारियों के शिविर को संबोधित करते हुए कहा था भगवान राम बहुजनों के हैं। वे वनवास के समय शाकाहार नहीं करते थे, मांसाहार करते थे। इसके बाद भाजपा की ओर से गुरुवार को राज्यव्यापी आंदोलन किया गया था। भाजपा के विरोध करने पर जीतेंद्र आव्हाड ने खेद भी व्यक्त किया था, लेकिन पुणे में दर्ज मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement