विश्व ब्रेल दिवस आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

विश्व ब्रेल दिवस आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है

Date : 04-Jan-2024

दुनिया भर में आज विश्व ब्रेल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। लुई ब्रेल का जन्म वर्ष 1809 में फ्रांस में हुआ था। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने शिक्षा, संचार और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में श्री ब्रेल के योगदान को सम्‍मान देने के लिए प्रत्‍येक वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।


ब्रेल, एक भाषा के बजाय एक सार्वभौमिक कोड है, जो संस्कृत, अरबी, चीनी, हिब्रू, स्पेनिश और कई अन्य भाषाओं सहित विभिन्न भाषाओं में लिखने और पढ़ने के उपकरण के रूप में कार्य करता है। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय संस्थान और समग्र क्षेत्रीय केंद्र देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement