काशी की धरती पर उतरेंगे देव, दीयों से रौशन हुआ सुरसरि तट | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

काशी की धरती पर उतरेंगे देव, दीयों से रौशन हुआ सुरसरि तट

Date : 27-Nov-2023

 काशी। वाराणसी में आज देव धरती पर उतरेंगे, घाटों-मंदिरों पर दीए जलाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। सुरसरि तट आज करीब 12 लाख से ज्यादा दीपों की माला से सजी है और गंगा पार रेती पर भी दीप शृंखला सैलानियों का मन मोह रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीपक जलाकर विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन किया।  


देव दीपावली पर इस बार काशी से ''सभी सनातनी एक जाति एक पंथ'' का संदेश पूरी दुनिया को जाएगा। दुनिया के 70 देशों के राजदूतों के सामने 84 घाटों पर होने वाले आयोजनों के जरिये एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत का स्वरूप प्रदर्शित होगा।

वाराणसी में जैसे-जैसे शाम हुई शहर स्वर्ग सा नजर आने लगा। दोपहर से ही लोग घाटों पर जम गए देवों की दिवाली देखने। दीयों से घाट जगमगा उठे। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाएंगे। पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जाएगी।

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement