आरडीएक्स सप्लाई मामले में आतंकी जगतार सिंह हवारा बरी, सबूत पेश नहीं कर पाई चंडीगढ़ पुलिस | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

आरडीएक्स सप्लाई मामले में आतंकी जगतार सिंह हवारा बरी, सबूत पेश नहीं कर पाई चंडीगढ़ पुलिस

Date : 22-Nov-2023

 चंडीगढ़, 22 नवंबर । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में दोषी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी जगतार सिंह हवारा को चंडीगढ़ की अदालत ने बुधवार को आरडीएक्स रखने के आरोप में बरी कर दिया। कोर्ट में चंडीगढ़ पुलिस जगतार सिंह हवारा के खिलाफ सबूत पेश नहीं कर पाई। हवारा अभी दिल्ली में मंडोली जेल में बंद है।

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने आतंकी जगतार सिंह हवारा के दो साथियों कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को आरडीएक्स के साथ सेक्टर-35 के किसान भवन चौक से 2005 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद इनके खिलाफ चंडीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दोनों से पूछताछ में आतंकी हवारा का नाम सामने आया था।



पुलिस के मुताबिक जगतार सिंह हवारा ने ब्लास्ट करने के लिए अपने साथी कमलजीत और परमजीत को आरडीएक्स उपलब्ध कराया था। इस मामले में काफी दिनों से पुलिस का गवाह कोर्ट में नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने अदालत को बताया कि गवाह की मौत हो चुकी है, जिसके चलते अदालत ने सबूत के अभाव में जगतार सिंह हवारा को बरी कर दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement