दिल्ली में भाजपा मुख्यालय और मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में फहराया गया तिरंगा, संविधान निर्माताओं को किया नमन | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय और मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में फहराया गया तिरंगा, संविधान निर्माताओं को किया नमन

Date : 26-Jan-2026

 नई दिल्ली, 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में झण्डा फहराया। उन्होंने संविधान निर्माताओं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, अपने कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। संविधान की सर्वोच्चता के प्रति अडिग रहकर भारत ने विश्व पटल पर एक सशक्त और लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान दे रहे समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement