3200 रुपए प्रति क्विंटल व अन्य 19 वायदे के साथ कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

3200 रुपए प्रति क्विंटल व अन्य 19 वायदे के साथ कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

Date : 05-Nov-2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा पत्र राजनंदगांव में जारी किया है। इसके साथ ही 7 जिलों से 7 दिग्गजों के द्वारा यह घोषणा पत्र जारी किया गया।

मुख्य बिंदु:-

  1. फिर से होगा कर्जा माफ कांग्रेस का दिल है साफ
  2. धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल
  3. तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस
  4. सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में
  5. अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी
  6. 200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त
  7. KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित
  8. अब 7000 की जगह भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रुपए प्रतिवर्ष
  9. लघु वनोपजों पर MSP के अतिरिक्त मिलेंगे 10 रुपए/किलो
  10. 17.5 लाख गरीबों को हम आवास देंगे.
  11. अब 10 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
  12. “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” से अब दुर्घटना में भी नि:शुल्क इलाज
  13. ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ में सब बच्चों को एक समान और शानदार शिक्षा
  14. तिवरा का समर्थन मूल्य भी होगा घोषित
  15. युवाओं अब बनेंगे “जॉब प्रोवाइडर”
  16. महिलाओं का भी कर्जा माफ
  17. RIPA की संख्या हो जाएगी 1000
  18. संस्कारधानी राजनांदगांव में लागू परंपरा को मिलेगा बढ़ावा, सरकार करेगी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध
  19. 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के होंगे कर्ज और कर माफ
  20. सुनिश्चित होगा सामाजिक न्याय
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement