अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने चीन को बताया सबसे बड़ा खतरा, भारत से रिश्ते सुधारने की पैरवी | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने चीन को बताया सबसे बड़ा खतरा, भारत से रिश्ते सुधारने की पैरवी

Date : 28-Jun-2023

 वाशिंगटन, 28 जून। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की दावेदार निक्की हेली ने चीन को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। अमेरिकी थिंक टैंक अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में संबोधन के दौरान उन्होंने भारत से रिश्ते सुधारने की पैरवी की। 

रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जो अमेरिकी सुरक्षा और समृद्ध के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है। उत्तरी कैरिलिना की पूर्व गवर्नर ने 2024 में राष्ट्रपति चुने जाने पर चीन के प्रति अमेरिका की नीति में व्यापक बदलाव लाने का भी संकल्प लिया और कहा कि कम्युनिस्ट चीन अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है।

हेली ने चीन को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अमेरिका के सामने आया सबसे खतरनाक विदेशी खतरा करार दिया। उन्होंने कहा कि चीनी साम्यवाद की निंदा की जानी चाहिए और बधाई कभी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की चीन के साथ बातचीत को लेकर भी उनकी आलोचना की। हेली ने कहा कि चीनी आक्रामकता को रोकने के लिए राष्ट्रपति के रूप में उनकी शीर्ष प्राथमिकता अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कु हम चीनी आक्रामकता से अमेरिका की समृद्धि और मातृभूमि की रक्षा करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement