मेक्सिको में सशस्त्र समूह ने राज्य सुरक्षा मंत्रालय के 14 कर्मचारियों को अगवा किया | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

मेक्सिको में सशस्त्र समूह ने राज्य सुरक्षा मंत्रालय के 14 कर्मचारियों को अगवा किया

Date : 28-Jun-2023

मेक्सिको सिटी, 28 जून। मेक्सिको के दक्षिणी मैक्सिकन राज्य चियापास से मंगलवार को सशस्त्र समूह ने राज्य सुरक्षा मंत्रालय के 14 कर्मचारियों को हथियारों के दम पर अगवा कर लिया। सुरक्षा बल अपह्रत कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं।

राज्य सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इन सभी पुरुष कर्मचारियों को राज्य की राजधानी टक्स्टला गुटिरेज से लगभग 22 मील (34.4 किलोमीटर) पश्चिम में एक राजमार्ग पर ले गया है। सुरक्षा बल तेजी के साथ इनको सकुशल छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement