रूस के राजदूत ने अमेरिका को चेताया, परमाणु युद्ध छिड़ा तो यूक्रेन के साथ अमेरिका भी होगा निशाने पर | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

रूस के राजदूत ने अमेरिका को चेताया, परमाणु युद्ध छिड़ा तो यूक्रेन के साथ अमेरिका भी होगा निशाने पर

Date : 23-Jun-2023

अमरीका में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने चेतावनी दी है कि दो अमरीकी सीनेटरों द्वारा प्रस्तावित एक नए प्रस्ताव ने अमरीका और उसके नाटो सैन्य गठबंधन को रूस के साथ परमाणु संघर्ष की ओर ले जाने का खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी हैं कि यदि इस तरह से सामूहिक विनाश का युद्ध छिड़ता है, तो अमरीका भी यूक्रेन में चल रहे संघर्ष की चपेट में आ सकता है। रूस के पड़ोसी बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करने के रूस के फैसले और यूक्रेन युद्ध के बीच ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति के बारे में चिंता के मद्देनजर, दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक पार्टी के कनेक्टिकट के सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कल एक प्रस्ताव पेश किया जो यूक्रेन में रूस या बेलारूस द्वारा किसी भी परमाणु-संबंधी उकसावे को नाटो पर सीधा हमला मानता है जिसका सामूहिक रक्षा प्रणाली से जवाब दिया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement