पेंटागन पेपर्स लीक कर अमेरिका में सनसनी फैलाने वाले डेनियल एल्सबर्ग का निधन | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

पेंटागन पेपर्स लीक कर अमेरिका में सनसनी फैलाने वाले डेनियल एल्सबर्ग का निधन

Date : 17-Jun-2023

 वाशिंगटन, 17 जून  दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय 'पेंटागन' के दस्तावेजों को लीक करने वाले व्हिसलब्लोअर डेनियल एल्सबर्ग का शुक्रवार को कैलिफोर्निया के केंगसिंग्टन में निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें कैंसर था।

पेंटागन के यह दस्तावेज वियातनम युद्ध से संबंधित थे। इनके लीक होने से अमेरिका में सनसनी फैल गई थी। डेनियल एल्सबर्ग को फरवरी में अग्नाशय के कैंसर का पता चला था। उन्होंने कीमोथेरेपी उपचार से इनकार कर दिया था। डेनियल का जन्म सात अप्रैल, 1931 को हुआ था।

संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन्य विश्लेषक डेनियल ने यह दस्वावेज साल 1971 में अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स , वाशिंगटन पोस्ट आदि को उपलब्ध कराए थे। इनके छपने पर अमेरिकी सरकार हिल गई थी। टाइम पत्रिका ने डेनियल के फोटो को कवर पेज पर स्थान देकर सम्मान दिया था। उन्हें 2006 में राइट लाइवलीहुड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

तीन जनवरी, 1973 को एल्सबर्ग पर जासूसी अधिनियम के तहत चोरी और साजिश के अन्य आरोपों पर सुनवाई पूरी हुई। इन आरोपों पर उन्हें कुल 115 साल की सजा हो सकती थी। इस मुकदमे में उनकी पैरवी लियोनार्ड बौडिन और हार्वर्ड लॉ स्कूल के प्रोफेसर चार्ल्स नेसन ने की। नतीजतन 11 मई 1973 को न्यायाधीश विलियम मैथ्यू बर्न जूनियर ने एल्सबर्ग के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement