नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने पहली बार किए पशुपतिनाथ के दर्शन | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने पहली बार किए पशुपतिनाथ के दर्शन

Date : 10-Jun-2023

 काठमांडू, 10 जून । नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने पहली बार पशुपतिनाथ के दर्शन किए। आज शनिवार की शाम प्रचंड ने पशुपतिनाथ के दर्शन किए।

 
प्रचंड के साथ बेटी गंगा दाहाल और मंत्री भी पशुपतिनाथ पहुंचे। दर्शन के बाद प्रचंड रुद्राक्ष और फूल माला लिए नजर आए।
 
प्रचंड, जो सीपीएन माओवादी केंद्र के अध्यक्ष भी हैं, ने अपनी भारत यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर का दर्शन किए थे। इसकी चर्चा तब हुई थी जब वह पहली बार मंदिर गए थे।
 
तीन जून को अपनी भारत यात्रा से लौटने के बाद, प्रचंड ने पशुपतिनाथ का दर्शन किया और एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। भारत यात्रा के दौरान उनके साथ महाकालेश्वर आए चार मंत्री भी पशुपतिनाथ के दर्शन में शामिल हुए।
 
प्रचंड को धर्मनिरपेक्षता का प्रमुख समर्थक माना जाता है। हालांकि, हाल ही में उन्होंने धार्मिक आयोजनों में भी हिस्सा लेना शुरू किया है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement