श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो के ताज समुद्र होटल में भारत श्रीलंका रक्षा संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया। स्थिर और शांतिपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्रीलंका की रक्षा राज्य मंत्री, प्रेमिता बंडारा टेनाकून ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढावा देने के लिए प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
