ब्रिटेन : फोन हैकिंग के दावे पर प्रिंस हैरी से सुप्रीम कोर्ट में जिरह | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

ब्रिटेन : फोन हैकिंग के दावे पर प्रिंस हैरी से सुप्रीम कोर्ट में जिरह

Date : 07-Jun-2023

 लंदन, 7 जून, मिरर ग्रुप न्यूजपेपर्स के प्रकाशनों द्वारा फोन हैक करने सहित अन्य गैरकानूनी तरीकों से निजी जीवन की जानकारी जुटाने और उसे प्रकाशित करने के ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के दावों को लेकर बुधवार को अखबार के वकील ने उच्च न्यायालय में हैरी से जिरह की।

गवाही के दूसरे दिन 38 वर्षीय ड्यूक ऑफ ससेक्स से प्रकाशित खबरों और कानूनी मुकदमे की जरूरतों के संबंध में जिरह की गयी। वकील ने इस बारे में हैरी से लंबी बहस की कि आखिर उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि सूचनाएं गैरकानूनी तरीके से जुटाई गई हैं। इसमें हैरी की पूर्व प्रेमिका चेल्सी डेवी के साथ उनके संबंधों और अफगानिस्तान में सेना के साथ तैनाती के दौरान की सूचनाएं प्रकाशित करने वाली खबरें शामिल हैं।

हैरी ने कोर्ट को बताया कि उन्हें विश्वास है कि फोन हैकिंग बड़े पैमाने पर हुआ है और अगर इसे स्वीकार नहीं किया गया तो वह असुरक्षित महसूस करेंगे। अखबार समूह के वकील एंड्रयू ग्रीन ने कहा कि हैरी अटकलों व सपनों की दुनिया में हैं और उनकी तत्कालीन प्रेमिका (चेल्सी डेवी) का फोन हैक होने के दावों पर उन्होंने चुनौती दी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement