बुर्किना फासो में जिहादी हमला, 18 सैनिकों सहित 21 की मौत | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

बुर्किना फासो में जिहादी हमला, 18 सैनिकों सहित 21 की मौत

Date : 07-Jun-2023

 औगाडौगू, 07 जून । पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादी हमलों का दौर लगातार तेज हो रहा है। हिंसक इस्लामी विद्रोहियों ने दो हमलों में 18 सैनिकों सहित 21 लोगों को मार डाला।

 
बुर्किना फासो उन कई पश्चिम अफ्रीकी देशों में से एक है, जो हिंसक इस्लामी विद्रोह से जूझ रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां हजारों लोग मारे गए हैं और बीस लाख से अधिक नागरिक विस्थापित होने को विवश हुए हैं। बुधवार को जानकारी दी गयी कि मध्य पूर्वी बुर्किना के सवेंगा में जिहादी आतंकियों ने एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया। इसमें 18 सैनिकों की मौत हो गयी। इसी तरह देश की दक्षिण पश्चिमी सीमा पर स्थित येंद्रे में हुए जिहादी हमले में तीन लोगों की मौत हुई। इनमें एक पुलिसकर्मी व दो आम नागरिक शामिल हैं।
 
हिंसक इस्लामी विद्रोह के शिकार बुर्किना फासो में पिछले कुछ महीनों में हिंसा तेजी से बढ़ी है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि इधर सुरक्षा अभियानों को तेज किया गया है। सशस्त्र बलों पर उग्रवाद विरोधी अभियानों के दौरान अंधाधुंध तरीके से नागरिकों की हत्या करने का भी आरोप लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, बीते दिनों उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में सेना की वर्दी पहने पुरुषों ने एक छापेमारी के दौरान कम से कम 150 लोगों को मार डाला।
 
वैसे बुर्किना फासो में 2023 की शुरुआत से ही खूनी हमले काफी बढ़ गए थे। देश के नए मिलिट्री चीफ कर्नल सेलेस्टिन सिम्पोर ने जिहादियों के खिलाफ 'आक्रामक कदम' उठाने की कसम खाई है। अपनी नियुक्ति के बाद काम संभालते ही उन्होंने आक्रामक कार्रवाई को और आगे बढ़ाने का एलान किया था, ताकि सशस्त्र समूह अपने हथियार डालने के लिए मजबूर हो जाएं।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement