रेल दुर्घटना पर विश्व नेताओं के शोक संदेश मिल रहे हैं | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

रेल दुर्घटना पर विश्व नेताओं के शोक संदेश मिल रहे हैं

Date : 05-Jun-2023

ओडिशा में रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर विश्व नेताओं के शोक संदेश आ रहे हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरेस ने रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री गुतेरेस ने एक बयान में कहा कि पीडितों के परिजनों और भारत सरकार तथा भारतीयों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि भारत में रेल दुर्घटना से वह दुखी हैं। उन्‍होंने कहा कि अमरीका और भारत के परिवार आपस में बहुत गहरे जुडे हुए हैं और संस्‍कृति दोनों देशों को एक करती है। उन्‍होंने कहा कि पूरा अमरीका भारत के लोगों के साथ शोक संतप्‍त है। इसाई धर्म गुरू पोप फ्रांसिस ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए प्रार्थना की है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement