पाकिस्तानः इमरान खान शाम सात बजे देश को संबोधित करेंगे | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

पाकिस्तानः इमरान खान शाम सात बजे देश को संबोधित करेंगे

Date : 24-May-2023

 लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज शाम सात बजे देश को संबोधित करेंगे। यह सूचना इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता फारुख हबीब ने ट्वीटर हैंडल पर अपराह्न 3ः20 बजे (पाकिस्तान के समयानुसार) साझा की है।

फारुख हबीब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष और पूर्व सूचना राज्यमंत्री हैं। फारुख ने साझा की गई इस सूचना में यह खुलासा नहीं किया है इमरान खान देश के नाम संदेश में क्या मुद्दा उठाएंगे। समझा जा रहा है इमरान खान मौजूदा हुकूमत के भावी इरादों के खिलाफ जनता से आवाज उठाने का आह्वान करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement